logo

दो साल से बीमार अपने पुराने कर्मचारी से मिलकर रतन टाटा ने पूछा हाल-चाल

3851news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर: 
दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा वैसे तो अपने उद्योग के लिए वर्ल्ड फेमस हैं, लेकिन  अपनी सबसे बड़ी खासियत दयालुता की वजह से वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। और एक बार फिर से वो अपनी दरियादिली की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चित होरहे हैं।  उनकी एक तस्वीेर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जहाँ वो अपने एक पुराने कर्मचारी से मुलाकात करते दिख रहे हैं। 

कर्मचारी भी रह गया हैरान 
दरअसल रतन टाटा का एक पूर्व कर्मचारी पिछले 2 सालोंं से बीमार है। जैसे ही उनको ये बात मालूम  चली वो पुणे स्पेशली अपने पूर्व कर्मचारी से मिलने गए। उनको देखकर कर्मचारी भी हैरान रह गया। पुणे की फ्रेंड्स सोसाइटी में कर्मचारी के निवास पर रतन टाटा ने उससे मुलाकात की और अच्छे सेहत की कामना की।  83 साल के रतन टाटा ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी। मीडिया को इस बात कि भनक तक नहीं थी। यहाँ तक कि उनके साथ उनके सुरक्षा कर्मी भी नहीं थे।
 
पार्किंग में सोसाइटी के अध्यक्ष से भी मिले
पार्किंग सोसाइटी के अध्यक्ष और उनकी बेटी ने बताया कि उनको देखकर ऐसा लग रहा था जैसे हम भगवान् से मिल रहे हों। उन्होंने बेटी को आशीर्वाद दिया और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा किसी भी पथ पर विचलित ना होने का सन्देश दिया।