logo

35 साल का इंतजार खत्म, शुरू हो रही है रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा

11369news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होनी जा रही है। यह काम लगभग 35 साल बाद 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। लखनऊ से रांची के लिए इंडिगो विमान सुबह 10.55 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12.05 बजे रांची पहुंच जाएगा। फिर यहां से 12.45 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगा। विमान सप्ताह में 4 दिन रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगा।


क्या होगा किराया 
काफी लंबे समय के इंतजार के बाद रांची से लखनऊ के लिए विमान उड़नी शुरू होगी। विमान का किराया 3893 रुपए होगा। इसके पहले 1986 में रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा थी। 11 अगस्त से एलायंस एयर भी  कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर के बीच विमान सेवा शुरू होगी। यह भी सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगा। 

यह होगी समय सारणी
कोलकाता से विमान सुबह 8.00 बजे उड़ान भरेगा और 9.40 में  रांची पहुंचेगा। फिर यहां से 10.10 बजे उड़ान भरेगा और 11.15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा। भुवनेश्वर से 11.45 बजे प्रस्थान के बाद 12.50 बजे रांची और दोपहर 1.15 बजे रांची से उड़ान भरने के बाद दोपहर 2.50 बजे कोलकाता पहुंचेगा।