logo

रांची में नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 2 दर्जन से ज्यादा लोगों पर लगाया जुर्माना

6842news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

 

रांची में अपराधियों के साथ नशेड़ियों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। मोरहाबादी मैदान में बीती रात पुलिस ने अभियान चला कर दो दर्जन से ज्यादा लोगों का खुले में नशा करने पर फाइन काटा। बिना हेलमेट और बिना मास्क वालों का भी फाइन काटा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दर्जन गाड़ियों में बैठे लोग नशा कर रहे हैं। लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने अचानक मैदान में छापेमारी की।

 

पुलिस को देखते ही फरार हुए कई लोग

पुलिस को देखते ही कई कार सवार फरार हो गए लेकिन लोग मौके से पकड़े गए। सबकी कार की तलाशी ली गयी तो कई नशे का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने जुर्माना काटा। उनके परिजनों को भी फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

 

त्योहारों को देखते हुए हो रही चेकिंग

रांची पुलिस त्यौहार को लेकर पूरे शहर में खुले में नशा करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही है।  मोरहाबादी मैदान में बुधवार की रात वाहनों की चेकिंग की गयी। साथ ही कई लोगों की गाड़ियों से नशे की वस्तुएं भी बरामद हुई। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना मास्क से घर से निकलने वाले लोगों का फाइन भी काटा गया। लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में ये छापेमारी की गयी।