logo

गरीबों का मुफ्त इलाज करने में रांची है अव्वल, पूरे देश में मिला चौथा स्थान

13112news.jpg

द फॅालोअप टीम, रांची:  

गरीबों के मुफ्त इलाज के मामले में रांची झारखंड का पहला जिला बना है।  आपको बता दें कि आयुष्मान योजना के मुताबिक रांची में अब तक 1 लाख 15 हजार मरीजों का मुफ्त इलाज हुआ हैं। मरीजों का मुफ्त में इलाज करने के मामले में रांची जिला भारत का चौथा और झारखंज का पहला जिला बन गया है। रांची की ये उपलब्धि वाकई सराहनीय है। 

94 अस्पताल सूचीबद्ध हैं रांची में
गौरतलब है कि रांची जिले में 94 अस्पताल में सूचीबद्ध है। इनमें से 75 निजी व सरकारी अस्पताल हैं। रांची में अब तक 1 लाख 15 हजार 518 लाभुकों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिल चुकी है। इनमें से 83 हजार 112 मरीजों का इलाज निजी अस्पताल में किया गया वहीं 32 हजार 386 लोगों का उपचार सरकारी अस्पतालों में किया गया। ये बड़ा आंकड़ा है। 

आयुष्मान भारत के तहत मिला लाभ
आपको बता दें कि रांची गरीबों का मुफ्त इलाज करने के लिए प्रदेश में पहले स्थान पर है। अस्पतालों की बात करें तो आयुष्मान के तहत इलाज करने के मामले में रांची का सदर अस्पताल राज्य भर में अव्वल है। सदर अस्पताल रांची में लगभग 25 हजार 800 लाभुकों को इस योजना के तहत लाभ मिलता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की स्वास्थ्य के क्षेत्र में महात्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत बीपीएल परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। 

मुफ्त इलाज में अव्वल है रांची जिला
बात करें झारखंड के अन्य शहरों कि तो रांची के अलावा जमेशदपुर में  93 हजार 566 औऱ धनबाद में 63 हजार 044 लोगों को इस योजना का लाभ मिला है। राज्य में राष्ट्रीय खाध सुरक्षा अधिनियम से राज्य के 57 लाख परिवारों के 90 लाख 40 हजार 102 लाभुकों  (लाल, पीला राशन कार्डधारी) का गोल्डेन कार्ड निर्गत किया जा चुका है। योजना के तहत राज्य में  कुल 791 अस्पताल सूचीबद्ध है। जिसमें 220 सरकारी , 516 निजी और 55 अस्पताल भारत सरकार की और सुचित किए गए हैं ।