logo

प्रधानमंत्री को किसान से डर लगता है: राजेश ठाकुर

4976news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकरी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को किसान से डर लगता है। वो जनता को दिग्भ्रमित करते हैंं। मोदी जी ने कहा कुछ लोग आंदोलनजीवी और परजीवी हो गए हैं, जबकि सच्चाई तो यह है कि प्रधानमंत्री खुद पूंजीपतिजीवी हो गए हैं।  किसानों की जीविका कृषि है और इसपर जब आघात होगा तो आंदोलन तो जमकर होगा। राजेश कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को बोल रहे थे।

कांग्रेस खड़ी है किसानों के साथ 
राजेश ठाकुर ने कहा किसानों के हर आंदोलन के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से रांची में राजभवन मार्च संथाल परगना में ट्रैक्टर रैली रांची में जनाक्रोश मार्च के बाद आने वाली 10 फरवरी को प्रखंड स्तर पर किसान सम्मेलन, 13 फरवरी को जिला स्तर पर पदयात्रा कार्यक्रम, 20 फरवरी को हजारीबाग में राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन सह ट्रैक्टर रैली की जाएगी। केंद सरकार सत्ता के अहंकार में चूर है इसलिए इस आंदोलन को बदनाम कर रही है। और देश को गुमराह करने की कोशिर कर रही है।

बिंदुवार ब्यौरा दिया गया 
कृषि कानूनों में विभिन्न खामियों का बिंदुवार ब्यौरा दिया है, जिसपर केन्द्र सरकार तीन कानूनों में 18 संशोधन की बात को स्वीकार कर लिया है। लेकिन कृषि मंत्री का संसद में दिया गया वक्तव्य बेहद आपत्तिजनक है। पहला कानून है- जो हिंदुस्तान के मंडी सिस्टम को, एग्रीकल्चर मार्केट्स को खत्म कर देगा, नष्ट कर देगा।दूसरा कानून है- जिससे हिंदुस्तान के सबसे बड़े बिजनसमैन, 3-4-5 बिजनसमैन, जितना भी अनाज स्टोर करना चाहते हैं, जितना भी अनाज होर्ड करना चाहते हैं, लाखों टन, वो भंडारण कर सकते हैं।