द फॉलोअप, रांची
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन हो गया. उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है. प्रणब मुखर्जी के निधन के साथ ही उनसे जुड़ी हुई यादें हर किसी के जेहन ताजा हो चुकी है. राष्ट्रपति रहते प्रणव मुखर्जी अप्रैल 2017 में रांची आये थे. इस दौरान उन्होंने कचहरी चौक स्थित आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए रविंद्र भवन और हज हाउस की नींव रखी थी और बंग साहित्य सम्मलेन में शामिल हुए थे.
प्रणव मुखर्जी ने झारखण्ड को अपना घर बताया था
रांची में प्रणव मुखर्जी ने रवींद्र भवन और हज हाउस की नींव रखते समय कहा था कि "मैं अच्छी तरह से हिंदी नहीं जानता लेकिन फिर भी मैं बोलने का प्रयास किया, क्योंकि मुझे लगता है कि झारखंड भी मेरा घर है और घर पर रहने के दौरान व्यक्ति सीधे दिल से बात करने के लिए स्वतंत्र है"
रांची में भावुक हो गए थे प्रणव मुखर्जी
रांची में रवींद्र भवन व हज हाउस की नींव रखने के बाद भावुक होते हुए प्रणव मुखर्जी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की तारीफ भी की थी कहा था कि "मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है. उन्होंने पिछले बंग साहित्य सम्मेलन में रवींद्र भवन की स्थापना की इच्छा जताई थी, जो उन्होंने पूरी की.