logo

कल रांची प्रेस क्लब चुनाव के लिए होगी वोटिंग, पढ़िए! इन पदों पर कौन-कौन से प्रत्याशी हैं मैदान में

16468news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

रांची प्रेस क्लब का चुनाव रविवार को होना है। 26 दिसंबर को करमटोली चौक स्थित क्लब परिसर में चुनाव होगा। चुनाव मैदान में कुल 50 प्रत्याशी हैं। इस चुनाव में 10 मैनेजिंग कमिटी के सदस्यों सहित 5 पदों के लिए पदाधिकारी चुने जायेंगे। इस चुनाव में 800 से ज्यादा मतदाता भाग ले रहे हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगा। 

अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार हैं
चुनाव में अध्यक्ष पद के 3 उम्मीदवार हैं। अध्यक्ष पद के लिए आनंद कुमार, संजय मिश्रा औऱ अखिलेश सिंह चुनावी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 5 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में हैं। प्रभात सिंह, विपिन उपाध्याय, अनुराग ठाकुर, पिंटू दुबे और कुमार जयशंकर उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। सचिव पद के लिए जावेद अख्तर, कुमार दिव्यांशु और सत्यप्रकाश पाठक भाग्य आजमा रहे हैं। 

संयुक्त सचिव पद पर 7 उम्मीदवार हैं
संयुक्त सचिव पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। सैयद शहरोज कमर, एसएम खुर्शीद, अशोक कुमार गोप, रंगनाथ चौबे, अभिषेक सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह तथा मुकेश कुमार सिन्हा संयुक्त सचिव के पद के लिए लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरव कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, कुबेर प्रसाद सिंह और सुशील कुमार भाग्य आजमा रहे हैं। मैनेजिंग कमिटी मेंबर के लिए 28 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। कई उम्मीदवार वैसे हैं जो पहले भी सदस्य रह चुके हैं। 

निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश
चुनाव को निष्पक्ष और बाधा-रहित संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी अजित प्रसाद वर्मा ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार मतदान कक्ष तक मोबाइल ले जाना वर्जित होगा। चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने भी अपने स्तर से व्यवस्था की है।