द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी के रिखिया थाना अंतर्गत रंगाताड़ निवासी 22 वर्षीय पंकज बावरी बीते 6 मार्च से ही घर से लापता था, जिसे पिठोरिया पुलिस ने गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। मामले के संदर्भ में पिठोरिया थाना के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव ने बताया कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा टीओपी अंतर्गत युवक भटकता हुआ नजर आया।
6 मार्च से था लापता
बता दें कि युवक को पिठोरिया थाना लाकर पूछताछ किया गया तो पता चला कि युवक बीते 6 मार्च को अपने घर से निकला था लेकिन रास्ता भटक जाने की वजह से इतने दिनों तक भटकता रहा। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना पता देवघर जिले के रिखिया थाना अंतर्गत रंगाताड़ बताया, जिसके बाद रिखिया थाना से संपर्क कर परिजनों को बुलाकर पहचान करा कर युवक को परिजनों को सौंपा गया।