logo

एक्स गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर दिखे धोनी! सोशल मीडिया में खूब वायरल है तस्वीर

8818news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांचीः 
भारत के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2021(IPL2021) स्थगित होने के बाद से ही काफी चर्चा में बने हुए है। कभी अपने फार्म हाउस के फोटो और वीडियो की वजह से, तो कभी घर में अपने पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए वायरल वीडियो के कारण। मगर इस एक बार वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ खिंचाई गयी फोटो के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। 

सोशल मीडिया में वायरल है ये तस्वीर
बता दें कि माही की यह तस्वीर कई साल बाद अचानक वायरल हो रही है। तस्वीर में माही पहाड़ी की चोटी पर बैठे है साथ में एक लड़की है जो कहा जा रहा है उनकी एक्स गर्लफ्रेंड है। इस वायरल तस्वीर को लेकर लोगों का कहना है कि यह महेंद्र सिंह धोनी की दिवंगत गर्लफ्रेंड प्रियंका झा (Priyanka Jha) की है। हालंकि द फ़ॉलोअप न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पर बने हिंदी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई जानकारियां दी गई हैं। 

माही की पूर्व गर्लफ्रेंड की हादसे में मौत
बता दें कि धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था जो क्रिकेट के उनके शुरूआती वक़्त में उनके साथ थी। हालांकि एक हादसे में उनका निधन हो गया और फिर महेंद्र सिंह धोनी काफी टूट गए थे। धीरे-धीरे उन्होंने अपने-आप को संभालते हुए क्रिकेट को जुनून के साथ खेला और कई उपलब्धियां उनके साथ जुड़ती चली गई। बाद में धोनी साक्षी से मिले और उनसे शादी की।