logo

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजी ऑनलाइन सांस्कृतिक महफिल

11855news.jpg

 द फॉलोअप टीम, रांची:

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से सांस्कृतिक महफिल सजी। इसका ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया। इसका उद्घाटन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के प्रशाखा पदाधिकारी प्रकाश कुमार वर्मा, चंद्रदेव सिंह कार्यक्रम समिति सदस्य पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता और  डॉ जय कांत इंदवार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल छह सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। पहली प्रस्तुति दीपक श्रेष्ठ के देश भक्ति हिंदी गानों से हुई। जिसने सभी को देश भक्ति भावनाओं से  ओत पोत कर दिया।


दूसरी दूसरी प्रस्तुति राष्ट्रीय  ओडिसी नृत्यांगना सुमेधा सेन गुप्ता द्वारा की गई । इनके द्वारा दो गानों पर प्रदर्शन किया गया। पहला प्रदर्शन भारत वंदना  अपने आकर्षक नृत्य से  भारत माता की विभिन्न विशेषताओं का वर्णन किया गया है । तेज धाराएं, बागों के साथ उज्ज्वल, आनंद की हवाओं के रूप में शीतल। यह हमारे प्यारे राष्ट्र की विशेषताओं को  अपनेआकर्षक नृत्य खूबसूरती से चित्रित  किए।

दूसरा प्रदर्शन 'मिले सुर मेरा तुम्हारा तो सुर बने हमारा' असाधारण गुरुओं द्वारा गाए गए दूरदर्शन के प्रसिद्ध गीत पर कोरियोग्राफ किया गया एक प्रदर्शन है। प्रदर्शन भारत की विविधता में एकता को दर्शाता है। तीसरी प्रस्तुति विवेक सिन्हा द्वारा देश भक्ति  हिंदी गानों का किया गया। चौथी प्रस्तुति शुभ संस्कार क्रिएटिव डांस अकादमी के द्वारा कत्थक पर आधारित तीन  आकर्षक प्रस्तुति डॉ शालिनी चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई।पांचवी प्रस्तुति संकल्प परफॉर्मिंग आर्ट अकैडमी के द्वारा वीर बलिदानों की शहादत एवं कोविड-19 कोरोना योद्धाओं पर निर्मित नृत्य नाटिका का आकर्षक प्रस्तुति से सभी को भावुक एवं मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम प्रस्तुति झारखंड की लोकप्रिय नागपुरी नित्य की प्रस्तुति रतन लोहरा एवं साथियों के द्वारा हुई ।अपने ठेठ नागपुरी अंदाज  में तीन बेहतरीन देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कर सभी लोगों को देश भक्ति के सरोवर में डुबो दिए

मंच संचालन वरिष्ठ उद्घोषक का श्रीमती सरोज  झा ने किया ।  इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के  विवेक कुमार सिंह सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, सौरभ आनंद आदि उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निदेशालय के सोशल मीडिया पेज पर ऑनलाइन  दर्शकों ने बहुत पसंद किया।