logo

नगर निगम ने एकलव्य टावर के बिल्डर पर लगाया जुर्माना, कहा अपार्टमेंट की जिम्मेदारी हमारी नहीं  

11404news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

अरगोड़ा-कटहल मोड़ के बीचों बीच स्थित एकलव्य टावर पिछले दो दिनों से कई अख़बारों और मीडिया चैनलों की सुर्ख़ियों में था। दो दिन की हुई लगातार बारिश से एकलव्य टावर बिल्डिंग के बेसमेंट में जलजंव हो गया था। पानी करीब 6 फिट तक भर चुका था। वहां रखी गाड़ियां पूरी तरह पानी में डूब गई थी। इस घटना को रांची के लगभग हर अख़बारों और मिडिया चैनलों ने दिखाया था।

नगर निगम औऱ बिल्डर्स में ठनी
बिल्डिंग के लोग और बिल्डर नगर निगम को दोषी ठहरा रहे थे। लेकिन अब मामला उल्टा पड़ गया। एकलव्य टावर के बिल्डर पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया है। साथ ही बिल्डर के लाइसेंस को कैंसिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपार्टमेंट के बिल्डर का कहना है कि निगम के कारण ही बेसमेंट में जल जमाव हो जाता है। जबकि निगम का कहना है कि यह मामला बिल्डर और सोसाइटी का है। इसमें निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। 

और भी कार्रवाई होंगे 
नगर निगम अब एकलव्य टावर की मापी भी करेगा। जिसमें कई तरह के जांच किये जायेंगे। मापी में यह भी देखा जाएगा कि अपार्टमेंट का निर्माण बिल्डिंग बायलॉज के हिसाब से किया गया है या नहीं। बता दें कि दो दिन की बारिश में पार्किंग में खड़े वाहन पूरी तरह डूब गए थे।  पार्किंग में पानी भर जाने के कारण सोसाइटी के लोगों को काफी नुकसान हो रहा था।  पानी भर जाने के कारण लिफ्ट भी बंद हो गया था। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।