logo

Crime : रांची स्टेशन में मानव तस्कर के साथ बरामद हुई नाबालिग, बहला-फुसलाकर भेजी जा रही थी दिल्ली

7c1c5f95-074f-4857-86b9-c5a377f4bf21.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
कुरडेगा थाना क्षेत्र के गांव अंबेरीटोली की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की को आरपीएफ जवानों ने रांची रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया है। लड़की को ‘ऑपरेशन आहट’ अभियान के तहत रेस्क्यू किया गया। उसको बहला फुसलाकर दिल्ली भेजने की तैयारी थी। लड़की को बहला फुसलाकर दिल्ली भेजने की तैयारी थी। जो मानव तस्कर लड़की को दिल्ली भेज रहा था उसे भी पकड़ लिया गया है।  मानव तस्कर कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गांव कुंबाकेरा का रहनेवाला है। मानव तस्कर अस्थायी रूप से  थाना-नागलोई, पश्चिमी दिल्ली में रहता है। उसके पास से दो मोबाइल  जब्त किये हैं, जिसमें नीरा गुप्ता के नाम से सेव किये गये व्हाट्सएप नंबर पर दो लड़कियों को भेजने और के एवज में पैसे के लेन-देन की बात हुई है। 


 

जेल भेजा गया आरोपी 
आरपीएफ ने मानव तस्कर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। लड़की को रांची चाइल्ड लाइन के सौंपा गया है। परिजन से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। आरपीएफ जवानों ने बताया कि अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर महिला प्रतीक्षालय के पास लड़की डरी-सहमी खड़ी मिली। उसके साथ एक व्यक्ति भी था। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने कहा कि वह इस व्यक्ति को नहीं जानती है।


 

ये लोग अभियान में शामिल थे 
इस अभियान में आरपीएफ की जवान सुनीता पन्ना, सुनीता तिर्की, प्रतीमा कुमारी व सुनीता कुमारी के अलावा रवि शंकर, हेमंत, सुनील कुमार यादव, सलीम सिद्दिकी और अशोक कुमार शामिल थे।