logo

Crime : राजधानी रांची में दिन-दहा़ड़े नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पीड़िता कुछ भी बोलने की हालत में नहीं

1bbe83b3-af68-497c-935b-dc36a5fcd104.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार की सुबह एक नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और रेप की वारदात हुई। मामला रांची के चान्हो थानाक्षेत्र अंतर्गत महुआटोली का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी तभी ये वाकया हुआ। गनीमत रही कि युवती समय रहते अपराधियों के चंगुल से भाग निकली। 

मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी लड़कियां
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गांव की तीन लड़कियां रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकलीं। तभी एक कार उनके करीब पहुंची। कार में सवार तीन युवकों ने लड़कियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। मॉर्निंग वॉक कर रही तीन में से 2 लड़कियां तो भाग निकली लेकिन एक लड़की को युवकों ने जबरन कार में बिठा लिया और सुनसान स्थान पर ले गये। 

सुनसान स्थान पर ले जाकर किया रेप
सुनसान स्थान पर ले जाकर तीनों युवकों ने नाबालिग के साथ रेप किया। पीड़िता का कहना है कि इसी दरम्यान युवकों को खयाल आया कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया है। वे इसे ढूंढ़ने के लिए टेढ़ा पुल के पास रूके। इसी समय पीड़िता को मौका मिला और वो भाग निकली। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी फिर पुलिस स्टेशन पहुंची। 

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता काफी घबराई हुई है इसलिए ठीक से पूरी बात नहीं बता पा रही है। चान्हो थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने कहा कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामला नाबालिग का है। एहतियात बरती जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।