द फॉलोअप टीम, रांचीः
बीजेपी विधायक मनीष जयसवाल ने मंगलवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के समय यह कहते हुए कि इस सरकार में नहीं सुनी जाती और उन्होंने प्रोसीडिंग्स का पेपर सदन में फाड़ दिया. इसपर विधायक प्रदीप यदाव ने कहा कि सदन में प्रोसिडिंग पेपर को फाड़ना विधानसभा की अवमानना है. इसपर करवाई होनी चाहिए. इसके बाद मनीष जयसवाल के इस कृत्य से नाराज स्पीकर ने कहा कि निश्चित होगी करवाई. उन्होनें कहा कि सवाल भी लाते है, वेल में भी आते है, प्रोसिडिंग भी फाड़ते हैं यह किस तरह का आचरण है. इस तरह के आचरण को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा. आपलोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने चाहते हैं. यह आचरण क्षम्य नहीं है. कहीं से भी क्षम्य नहीं है.

सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में जा पहुंचे
मनीष जायसवाल के पेपर फाड़ने से गुस्से में सत्ता पक्ष के विधायक भी वेल में आकर हंगामा करने लगे. वह मनीष जायसवाल पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इसके बाद स्पीकर ने 1 बजकर 41 मिनट पर सदन की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.