logo

ठंड से मिली हल्की राहत लेकिन 28 से 30 दिसंबर तक हो सकती है कई जिलों में बारिश

16471news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य अब शीतलहर की चपेट से लगभग बाहर आ चुका है। हवा में ज्यादा कनकनी नहीं महसूस की जा रही है। 25 दिसंबर से तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हुई है। इस कारण ठंड में कमी महसूस की जा रही है। रविवार को राजधानी रांची का मौसम सुबह से ही साफ है। आसमान बिल्कुल साफ है। सुबह से ही धूप खिली है लेकिन ठंड भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग पूर्वानुमान में पहले ही बताया गया था कि क्रिसमस के बाद ठंड से हल्की राहत मिल सकती है इसका असर क्रिसमस वाले दिन से ही महसूस किया जा रहा है। 


मौसम में आएगा बदलाव 
झारखंड में पश्चिम विक्षोभ का असर मंगलवार से दिखेगा। 30 दिसंबर तक इसका असर रह सकता है। इस दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है। राज्य के उत्तर पश्चिम तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 29 दिसंबर को राज्य के उत्तर तथा मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 दिसंबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 31 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। सुबह में कोहरा रहेगा बाद में आकाश साफ हो जाएगा।


11-12 डीग्री रहेगा तापमान 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रात के तापमान में वृद्धि से गढ़वा, डाल्टनगंज, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहेगा पश्चिम सिंहभूम में 13 डिग्री रांची समेत राज्य के अन्य जिले में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा 27 दिसंबर को राज्य के पश्चिम भाग में आसमान में बादल छाए रहेंगे इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।