logo

कांटा टोली फ्लाईओवर को लेकर जमीन अधिग्रहण का काम हुआ शुरू, 27 प्लॉट किए गए चिन्हित 

16919news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
कांटा टोली में 1250 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने का निर्णय वर्ष 2016 में रघुवर सरकार के कार्यकाल में ही हुआ था। वर्ष 2017 में मोदी कंस्ट्रक्शन एजेंसी का चयन इस कार्य के लिए किया गया था मगर जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हुआ। वर्ष 2018 में भू-अर्जन का काम पूरा होने के बाद निर्माण शुरू तो हुआ लेकिन 2022 आ गये पर फ्लाईओवर नहीं बना। लेकिन अब शायद राजधानी वासियों का यह सपना पूरा हो सकें क्योंक् जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। 

 


27 प्लॉट चिन्हित किए गए 
योगदा सत्संग आश्रम, बहू बाजार से कांटा टोली चौक होते हुए शांति नगर, कोकर तक बनने वाले फ्लाईओवर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाईएमसीए बहू बाजार से योगदा सत्संग की ओर करीब 1.43 एकड़ जमीन पर अधिग्रहण हो रहा है। इसके लिए 27 प्लॉट चिन्हित किए गए हैं।  जिसमें 8 प्लॉट रांची नगर निगम के हैं। इसमें करीब 20 डिसमिल जमीन निगम की है। 8 प्लॉट एसपीजी मिशन की है जिसमें 80.97 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके अलावा 9 प्लॉट रैयतों की है।  जिला प्रशासन ने भू अर्जन अधिनियम के तहत धारा 111 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए अधिग्रहण की जाने वाली जमीन की खरीद बिक्री निर्माण व अन्य कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 

फ्लाईओवर की कुल लंबाई 2240 मीटर होगी

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण के लिए नगर निगम के उप नगर आयुक्त की ओर से जिला प्रशासन की अधियाचना दी गई है। इसके तहत अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। सभी जमीन शहर अंचल के कोनका और सिरम मौजा की है। बता दें कि फ्लाईओवर निर्माण को लेकर झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने ई प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है। दूसरी बार जारी शार्ट टेंडर नोटिस में कहा गया है कि योगदा सत्संग आश्रम बहू बाजार से कांटा टोली चौक होते हुए शांति नगर कोकर तक फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 2240 मीटर होगी।