logo

रांची चतरा राइफल क्लब की खिलाड़ी ने बिहार में आयोजित CBSC जोनल चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल 

MEHAL1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के अररिया में CBSC जोनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें  झारखंड के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन हुआ। इस चैंपियनशिप में 430 निशानेबाजों ने भाग लिया, जिसमें रांची के चतरा राइफल क्लब के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया। झारखंड की मेहल देव राजपूत ने पिस्टल कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मेहल देव राजपूत की इस उपलब्धि से उनके परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार चतरा राइफल क्लब के अर्णव गुप्ता, मेहल देव राजपूत, राजवीर कुमार, माइला देव राजपूत और आयुष्य कुमारी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ये सभी खिलाड़ी रांची के चतरा राइफल क्लब के नीतीश सर के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों को आगामी CBSC नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

बता दें कि मेहल ने बहुत कम समय में पिस्टल शूटिंग में इतनी अच्छी उपलब्धि हासिल की है। मेहल की इस उपलब्धि से उनके परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। मेहल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और नीतीश सर को दिया है। मेहल ने उम्मीद जताया है कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल लाएंगी। 


 

Tags - झारखंड न्यूज चतरा राइफल क्लब CBSC जोनल चैंपियनशिप Jharkhand News Chatra Rifle Club CBSC Zonal Championship