द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के राजगंज थाना में पहली बार महिला थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण किया है। क्षेत्र की पहली महिला थाना प्रभारी आलिशा अग्रवाल इससे पूर्व सिमडेगा में कार्यरत थी। आलिशा ने बताया कि वह पहली बार महिला थाना का पद संभाल रही हैं। महिला उत्पीड़न मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाना होगी।
गलत करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
आलिशा ने कहा कि महिला, नाबालिग और विधवाओं के साथ गलत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि वह इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगी। जिससे क्षेत्र में भयमुक्त व्यवस्था रहेगी। उनके कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके अलावा इस थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों पर भी कार्रवाई होगी।