द फॉलोअप टीम, रांची :
भारतीय जनता किसान मोर्चा के अध्यक्ष लाल प्रमोद नाथ शाहदेव के नेतृत्व में मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने उपायुक्त रांची के माध्यम से राज्यपाल को किसानों के कल्याणार्थ 12 बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
बता दें की ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों का निबंधन, ऋण माफी, प्रधानमंत्री सफल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाने संबंधी मांगे शामिल थी। ज्ञापन में ये आरोप लगाया गया है कि झारखंड की हेमंत का रवैया किसानों के प्रति उदासीन और असहयोगात्मक है।
मौके पर मौजूद थे कई कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक ज्ञापन सौंपने के लिए किसान मोर्चा के महानगर के अध्यक्ष लाल प्रमोद नाथ शाहदेव , मानकी राजेन्द्र शाही , अमर नाथ चौधरी , जैनेन्द्र कुमार , दशरथ साहू , अमरनाथ चौधरी , नरेन्द्र पांडेय , बलसाय महतो, सत्येंद्र सिंह , रमा शंकर तिवारी , अनूप उरांव, युगल किशोर, दिलीप सिंह , राम सिंह, शोभा सिंह, मधुप चंद्र एवम मीडिया प्रभारी प्रिय रंजन झा उर्फ युवराज झा उपस्थित थे ।