logo

फिर शुरू होने वाला है कांटा-टोली फ्लाइओवर का काम, टेंडर प्रक्रिया का नोटिस जारी

15717news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

अगर आप रांची  में रहते हैं तो आपने कांटाटोली फ्लाईओवर के बारे में जरूर सुना होगा। राज्य गठन के बाद से ही इस बात की चर्चा है कि कभी ना कभी कांटाटोली फ्लाईओवर जरूर बनेगा। खैर भगवान की कृपा से बचकर रहे तो कभी ना कभी रांची वासियों का यह सपना जरूर पूरा होगा। फिलहाल इस खबर को लिखने का मकसद यह है कि कई दिनों से लंबित  फ्लाईओवर का काम फिर से शुरू होने वाला है।  

टेंडर प्रक्रिया का नोटिस जारी किया
झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने इसके लिए ई-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि योगदा सत्संग आश्रम, बहु बाजार से कांटाटोली चौक होते शांति नगर, कोकर (रांची) तक फ्लाईओवर तैयार किया जायेगा, जिसकी लंबाई 2240 मीटर होगी। जिसमें करीव 18767.28 लाख का खर्च होना है। जो एजेंसियां संवेदक फ्लाईओवर बनाने के काम करना चाहते हैं वह आनलाइन टेंडर जमा कर सकते हैं। 18 दिसंबर, 2021 इसके लिए आखिरी तारीख है। 

टेंडर  के लिए 25000 लगेंगे 
टेंडर डाक्यूमेंट्स के लिए 25000 देने होंगे जो वापस नही होगा। साथ ही बिड सिक्योरिटी के तौर पर एक करोड़ 87 लाख 68 हजार देने होंगे। ऑनलाइन टेंडर डालने के बाद इसे झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रगति सदन, कचहरी में सबमिट करना होगा।  अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं +91-9835165931,+91-90977114840 ।  विसतृत जानकारी वेबसाइट jharkhandtenders.gov.in पर भी दी गई है।  

हर दिन लगता है जाम 
तीन साल से कांटाटोली फ्लाईओवर का काम बंद है। इससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी तो हुई है, हर दिन जाम लगता है। इसकी लागत भी बढ़ती गई। फ्लाईओवर निर्माण की लागत बढ़कर 224 करोड़ रुपए हो गई है। शुरुआत में 40 करोड़ का डीपीआर बनाया गया था। धीरे-धीरे 84 करोड़ तक पहुंच गया। इसके बाद निर्माण की लागत 187 करोड़ रुपए पहुंच गई। मई 2018 में भू-अर्जन का काम पूरा हुआ और जून 2018 से फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू हुआ। जून 2020 तक कांटाटोली फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाना चाहिए था। लेकिन, अब तक 132 पाये, दो कैप और एक पिलर की ही कास्टिंग हुई है।