द फॉलोअप टीम, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में फिर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह महागठबंधन का एक हिस्सा होकर बिहार में चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हालांकि वहां की सबसे बड़ी पार्टी राजद ने जेएमएम को 2 से 3 सीट तक देने का ऑफर किया है। लेकिन पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि पार्टी 12 से 13 सीटों पर बिहार में पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार कर चुकी है और उन सीटों पर पार्टी की मजबूत पकड़ है। लिहाजा, बिहार में बड़े भाई आरजेडी को हमारी मांग पर फिर से विचार करना चाहिए। पार्टी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मिल बैठकर राजद से सीटों पर समझौता हो जाएगा।
बिहार में जेएमएम का चुनाव चिन्ह छड़ी
बता दें कि जेएमएम को चुनाव आयोग ने भी पार्टी के चुनाव चिन्ह का बिहार में आवंटन कर दिया है। तीर धनुष वाली निशान के जय मैन का सिंबल बिहार में नहीं रहेगा। इस बार बिहार में उन्हें चुनावी चिन्ह छड़ी दी गई है। आपको बता दें कि जेडीयू जेएमएम के सिंबल को लेकर अपनी आपत्ति पहले भी दर्ज कर चुका है। लिहाजा बिहार में जमीन का सिंबल बदल जाता है और झारखंड में जेडीयू का सिंबल बदल जाता है। हाल ही में हुए झारखंड विधानसभा के चुनाव में झारखंड जेडीयू को ट्रैक्टर छाप चिन्ह मिला था।