logo

पारंपरिक आदिवासी पहनावे में विधानसभा पहुंचे लोबिन हेंब्रम, कहा - झारखंड में मिट रही है आदिवासियों की पहचान

5837news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
हरे रंग की शर्ट, माथे पर हरा गमछा और हरे रंग की धोती। यह लिबास झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम का विधानसभा मे है। जब लोबिन विधानसभा पहुंचे तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं। उन्होंने कहा कि वे पूरे सत्र तक पारंपरिक परिधान में ही आएंगे। उन्होंने मीडिया के सामने भाजपा पर आदिवासियों की पहचान मिटाने का आरोप लगाया। मंगलवार को विधानसभा में बजट सत्र की तीसरा दिन है। 

ये भी पढ़ें.....

राज्य अलग होने के बाद से आदिवासियों की पहचान मिट रही है 
लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झारखंड आलग होने के बाद से ही आदिवासियों की पहचान मिटाई जा रही है। सरकार आपकी है पूछने पर लोबिन ने कहा कि यह आज से नहीं हो रहा है। इसके लिए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि राज्य में आदिवासियों की पहचान को बचाने की जरूरत है। इसलिए वे आदिवासी परिधान में आए हैं। पूरे सत्र के दौरान वे पारंपरिक परिधान में ही आएंगे।