logo

झारखुड उपचुनाव: दुमका में बसंत सोरेन 1075 वोट से आगे

2326news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
दुमका विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन 1075 वोट से आगे आगे निकल गए हैं। अभी तक डाॅ. लुइस मरांडी आगे चल रही थी। चार राउंड तक आगे चलने वाली भाजपा की लुइस मरांडी पांचवें राउंड की गिनती के बाद पीछे हो गई हैं। वहीं, बेरमो से कांग्रेस के अनूप सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वे भाजपा के बाटफल से 3837 मतों से आगे हैं।

बीच में बाटुल ओ गए थे आगे
बेरमो विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल आगे थे जबकि कांग्रेस के अनूप सिंह 28 वोट से पीछे चल रहे थे। जबकि दूसरे राउंड में अनूप सिंह 446 मतों से आगे हो गए। तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के योगेश्वर बाटुल 507 वोट से आगे हो गए। चैथे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 455 वोट से आगे हो गए। पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 24,707 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 20,869 वोट मिले हैं।

दुमका से फिलहाल बसंत पड़ रहे हैं भाड़ी
दुमका विधानसभा उपचुनाव की मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में हो रही है। यहां पर वोटों की गिनती 18 राउंड तक होगी। वहीं, बेरमो विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति चास, बोकारो में जारी है। यहां वोटों की गिनती 17 राउंड तक चलेगी। इधर, दुमका में भाजपा व झामुमो जबकि बेरमो में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

ये भी पढ़ें.......

कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ही नहीं वर्तमान मुख्यमंत्री सोरेन की भी प्रतिष्ठा दांव पर
दुमका झामुमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कर्म क्षेत्र रहा है तो वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र भी है। दुमका में चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2019 के चुनाव में बरहेट के अलावा हेमंत यहां से भी चुनाव जीते थे। उन्होंने इस चुनाव को कितना गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि लगातार 7 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र में लगातार कैंप करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी अपनी पूरी ताकत दुमका में झोंक दी थी। भाजपा में उनकी वापसी के बाद यह पहला चुनाव है। दुमका में भाजपा की जीत-हार से मरांडी का राजनीतिक करियर प्रभावित होगा। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव परिणाम से प्रभावित होंगे।