logo

Jammu-Kashmir: इंस्पेक्टर परवेज की हत्या में शामिल 1 आतंकी धराया, 2 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया

13419news.jpg

द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 

जम्मू कश्मीर में हालिया दिनों में एक परवेज नाम के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपयों में से एक बशीर डार को गिरफ्तार किया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ये जानकारी दी। 

2 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर परवेज की हत्या में आतंकी साकीफ मंजूर, बासित कामरान, रमीज औऱ बसीर डार शामिल थे। आईजी विजय कुमार ने बताया कि हाल ही में श्रीनगर और सोपोर में हुए अलग-अलग एनकाउंटर्स में साकिब और रमीज को जवानों ने मार गिराया। डार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बासित कामरान फिलहाल फरार है। 

कश्मीर पुलिस ने 1 आतंकी को गिरफ्तार किया
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस इंस्पेक्टर परवेज की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या उस वक्त की गई जब वो ऑफिस से लौट रहे थे। घटना का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। कश्मीर पुलिस लगातार हत्या में शामिल 4 आतंकियों की तलाश में जुटी थी। हाल ही में श्रीनगर और सोपोर में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।