logo

हेमंत सोरेन वैसे खिलाड़ी हैं जो सबको चौंका देंगे देखते रहिए आगे – जगरनाथ

16576news.jpg

द फॉलोअप टीम, बोकारो:

हेमंत को बदनाम करने की कोशिश में विपक्ष लगा है। जबकि हेमंत सोरेन वैसे खिलाड़ी हैं जो सबको चौंका देंगे। देखते रहिए आगे क्या होता है? ये बातें राज्य के शिक्षा मंत्री जरनाथ महतो ने आज बोकारो में कहीं। दरअसल पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि जिला स्तरीय नियुक्तियों में अंगिका, भोजपुरी, मगही और उर्दू को शामिल किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

सरकार के दो साल पूरे होने पर  हुए कार्यक्रम में शामिल होने गये मंत्री

हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में कई कार्यक्रम होने हैं। इसी को लेकर राज्य के शिक्ष मंत्री बोकारो दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर गठबंधन सरकार में शामिल नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। शिक्षा मंत्री सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहते हैं, पारा शिक्षकों का अस्थाई समाधान हमारी सरकार ने किया। शिक्षा विभाग एक लाख नौकरी देने जा रहा है। ये सब कुछ बहुत जल्द होगा। 


सरकारी विद्यालय में एडिमिशन के लिए जब आयेगी पेरवी तो मेरा सपना होगा पूरा
शिक्षा मंत्री ने कहा पहली बार किसी सरकार ने 100 मॉडल स्कूल की स्थापना की है। हमारी सरकार वहां अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को शिक्षा देगी। प्राईवेट स्कूल के छात्रों के साथ हमारे सरकारी स्कूल के छात्र भी ना सिर्फ अंग्रेजी में बात करेंगे बल्कि उनका कॉमपटिशन होगा। जिसमें सरकारी स्कूल के छात्र बेहतर होंगे। एक दिन ऐसा होगा जब लोग डीपीएस, स्माली को छोड़ सरकारी स्कूल में एडमिशन कराने के लिए पैरवी करेंगे।