logo

10वीं और 12वीं बोर्ड के आंतरिक और प्रायोगिक मूल्यांकन आज से पोर्टल पर होंगे अपलोड, 20 जुलाई तक रिजल्ट!

10393news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा के प्राप्त किये हुए अंक पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया आज शुरू होगी। इस संबंध में जैक ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। आज से यह काम शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी।  यह प्रक्रिया पूरी होते ही परिणाम भी जल्द घोषित होने की संभावना है। 


इस वेबसाइट से मिलेगी विस्तृत जानकारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि स्कूल-कॉलेज आज यानी 3 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक स्टूडेंट्स के आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षा का अंक पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।  प्राप्तांक अपलोड करने को लेकर और विस्तृत जानकारी जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से ली जा सकती है। 

गड़बड़ी के लिए  प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार 
जारी पत्र में बताया गया है कि जो तिथि तय की गई है उसके अनुसार ही स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के विषयवार अंक ऑनलाइन जमा करना सुनिश्चित करें। जो प्रति जैक को भेजी जाएगी उसकी एक कॉपी विद्यालय अपने पास भी रखें। अंक अपलोड करने में कोई भी गड़बड़ी हुई तो उसके जिम्मेदार स्कूल और  कॉलेज के प्रधानाचार्य होंगे। इस काम के बाद जैक ने रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

20 जुलाई तक जारी किया जाएगा परिणाम
विद्यार्थियों का इंटरनल असेसमेंट हो चुका है। आज से अंक अपलोड होंगे। अंक जैसे ही निर्धारित तिथि में पूरा होगा वैसे ही रिजल्ट जारी किया जायेगा।  20 जुलाई तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है। ज्ञात हो कि मैट्रिक में 4.32 लाख एवं इंटरमीडिएट में 3.31 लाख परीक्षार्थी हैं।