logo

Corona Update: भारत में 24 घंटे में मिले 89 हजार 129 नये कोरोना मरीज, 714 की मौत

7082news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
भारत में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। जनवरी तक धीमा होता कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारने लगा है। कोरोना के नये मामलों की संख्या 80 हजार तक का आंकड़ा छूने लगी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 89 हजार 129 नये मरीज मिले हैं। इस बीच 714 लोगों की मौत हो गयी है। इस साल एक दिन में सामने आये ये सबसे ज्यादा मरीज है। शुक्रवार को देश में 84 हजार 466 मामले सामने आये थे और 459 लोगों की मौत हो गयी थी। 

1 करोड़ 23 लाख से पार संक्रमितों की संख्या
भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 1 करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 हो चुकी है। 1 लाख 64 हजार 110 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 लाख 58 हजार 909 एक्टिव मामले हैं। 1 करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक भारत में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जा चुकी है। 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू हुआ जिसमें 45 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों को टीका लगाना जरूरी है। 

महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में सर्वाधिक मरीज
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओड़िशा, दिल्ली और छत्तीगढ़ जैसे राज्य हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 47 हजार 827 नये मरीज मिले। राजस्थान में 1422 मामले सामने आये। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 777 नये मरीज मिले। गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 640 नये मामले मिले। इन राज्यों में कई शहरों में आंशिक लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू और धारा-144 लगायी गयी है। महाराष्ट्र में सभी होटल, रेस्तरां और पब बंद किए गये हैं। हालांकि, लोग होटल से खाना पैक करवाकर घर ले जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी पाबंदियां लगाई गयी है। 

केंद्र सहित राज्य सरकारों ने जारी किया निर्देश
केंद्र सहित अलग-अलग राज्य सरकारों ने कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी की है। रामनवमी और नवरात्रि में निकाली जाने वाली शोभायात्रा पर पाबंदी लगाई गयी है। एक साथ कई लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगायी गयी है। किसी-किसी राज्य में तो मार्केट जाने के लिये पांच रुपये की फीस अदा करनी पड़ती है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से मास्क लगायें। हाथ को सेनीटाइजर और हैंडवॉश से धोते रहें। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर जांच करवायें। सरकारें लोगों से ये भी अपील कर रही है कि वे स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर कोरोना का टीका लगवायें।