logo

पहले नक्सलियों ने चारों को फांसी से लटकाया, फिर बम से उड़ा दिया घर... इलाके में फैली सनसनी

14948news.jpg

द फॉलोअप टीम, गयाः

बिहार के गया जिला में शनिवार की रात एक बड़ी नक्सली घटना को अंजाम दिया गया। नक्सलियों के खूंखार दस्ते ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फिर उनके घर को भी बम से उड़ा दिया। यह घटना नक्सल प्रभावित इलाके डुमरिया थाना क्षेत्र की है। यहां के मोनबार गांव में नक्सलियों के निशाने पर गांव का ही सरजू सिंह भोक्ता का घर था। नक्सलियों ने पहले सरजू भोक्ता के दो बेटों सत्येंद्र सिंह भोक्ता, महेन्दर सिंह भोक्ता, पत्नी और एक महिला को घर से बाहर ही फांसी लगा दी। फिर उनके घर को  बम लगाकर उड़ा दिया। 


 एक पर्चा भी छोड़ा है
नक्सलियों ने गांव में एक पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि भोक्ता के परिवार के लोगों ने चार नक्सलियों को कुछ दिन पहले जहर खिलाकर मार दिया था। नक्सलियों ने दावा किया है कि उनके साथी नक्सलियों का एनकाउंटर नहीं हुआ था। बल्कि भोक्ता के परिवार ने उन्हे मारा था। मारे गए नक्सलियों में अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार का जिक्र है।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। वहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और नक्सलियों के पर्चे को जब्त कर लिया गया। इधर वारदात को अंजाम देकर नक्सली जंगलों में गायब हो गए।