गिरिडीह
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बुलाए गए झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिला। आंदोलनकारियों ने पपरवाटाड़ स्थित पुराने टोल प्लाजा के समीप गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दिए जाने के कारण मुख्य मार्ग पर घंटों चक्का जाम की स्थिति बनी रही।
.jpeg)
सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार
सड़क जाम के कारण गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद समर्थक सड़क पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।
.jpeg)
सम्मान और अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन
आंदोलनकारियों का कहना है कि झारखंड आंदोलनकारियों को उचित सम्मान, पहचान और अधिकार मिलना चाहिए। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा की ओर से 29 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला गया था, जबकि 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।
.jpeg)
पुलिस ने समझाकर हटाया जाम
सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया गया। लंबे समय तक जाम रहने से आम लोगों को काफी परेशानी हुई।