logo

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, पति के साथ नहीं थी खुश 

12120news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
19 अगस्त को ठाकुर गांव के इटहे गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान प्रदीप महतो के रूप में हुई थी। इस मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रदीप का कातिल और कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली। मृतक की पत्नी शुर्मिला देवी ने ही अपने प्रेमी अशोक लोहरा के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीन आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अशोक लोहरा, उमेश लोहरा, शुर्मिला देवी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किया है। 

एसएसपी ने बनाई टीम
19 अगस्त को शव मिलने के बाद एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई थी। नौशाद आलम ने तकनीकी सेल की सहायता ली। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई गयी। जांच में पता चला कि आरोपी शुर्मिला देवी का अशोक लोहरा के साथ अवैध संबंध चल रहा था इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया। 

पति के साथ खुश नहीं थी शुर्मिला
आरोपी शुर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से खुश नहीं थी। इसीलिए उसने प्रेमी अशोक लोहरा के साथ मिलकर उसने पति प्रदीप महतो को मारने का प्लान बनाया। साजिश के तहत ही 18 अगस्त की शाम को जब अशोक लोहरा रांची से काम करके लौटा तो रातू के मलमाडू गांव में अपने दोस्त उमेश लोहरा के साथ रुक गया। शुर्मिला देवी ने अपने पति से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। मलमाडू का एक व्यक्ति झाड़-फूंक करता है। वहां ले जाकर  झाड़-फूंक करवा दीजिए। प्रदीप महतो अपनी पत्नी शुर्मिला को लेकर मलमाडू पहुंचा तो वहां अशोक लोहरा और उमेश लोहरा ने प्रदीप महतो गला दबा दिया। इसके बाद अशोक लोहरा, शुर्मिला को लेकर उसके गांव गया।