logo

Crime : 1 लड़की पर मिलता है 20 हजार कमीशन, अब तक कईयों को दिल्ली ले जाकर बेच चुका है अजगुत

7c1c5f95-074f-4857-86b9-c5a377f4bf211.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

सोमवार को आपने द फॉलोअप के वेबसाइट पर एक खबर पढ़ी होगी जिसमें हमने आपको बताया था कि कुरडेगा थाना क्षेत्र के गांव अंबेरीटोली की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को आरपीएफ जवानों ने रांची रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया है। लड़की को ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत रेस्क्यू किया गया था। इस मामले में एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था।

जेल जाने के बाद तस्कर ने बहुत सारी बातों का खुलासा किया है। मानव तस्कर का नाम अजगुत लोहरा (31) है। जेल में उसने बताया है कि सिमडेगा की कई लड़कियों को दिल्ली में बेच चुका है। दिल्ली में उसे एक लड़की पर 20 हजार रुपए कमीशन मिलते है। सिमडेगा से लड़कियों को रांची लाकर पंकज नाम का युवक उसे देता था। बदले में उसे कमीशन मिलता है। 

5 हजार देता था पंकज को 
अजगुत पंकज को एक लड़की पर 5000 रुपए कमीशन देता था। अजगुत दिल्ली में पूजा नाम की युवती को लड़की सप्लाई करता था। पूजा उसे हर लड़की पर 20 हजार रुपए देती थी। अजगुत ने पूजा का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस अब पूजा और पंकज को ढ़ूंढ रही है। इधर, पुलिस को पता चला है कि अजगुत सिमडेगा जिले के कोलेबिरा का रहने वाला है। लेकिन, फिलहाल नांगलोई पश्चिमी दिल्ली में रहता है। 

नाबालिग के परिजनों को दिया था पैसा
अजगुत ने बताया है कि नाबालिग के परिवार वालों को 10 हजार रुपए दिए थे। अजगुत का वाट्सएप चैट भी पुलिस को मिला है। जिसमें उसकी बात किसी नीना गुप्ता नाम की महिला से हुई है। चैट में  लिखा है कि तुम लड़की भेजकर देखो 70 हजार रुपए का एलआईसी मिलेगा। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।