logo

Dream 11 : मात्र 49 रुपए से सैलून चलाने वाला यह युवक कैसे बन गया करोड़पति, जानियेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे

13285news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

देश का नेशनल गेम हॉकी जरूर है, लेकिन देशवासियों पर जुनून क्रिकेट का छाया रहता है। कहते हैं कि बाजार भी इसका है। इसके खिलाड़ियों कीभी आय सबसे अधिक होती है। एक हीरो की तरह दुनिया इन्‍हें चाहती है और मानती है। बात इसके ऐसे ही जुनून की है, जिसके बल पर सैलून चलाने वाले एक ग्रामीण युवक को रातों-रात करोड़पति बना दिया है। कहानी बिहार के मधुबनी के ननौर चौक पर सैलून चलाने वाले अशोक कुमार ठाकुर की है।

 

ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर आज़माई किस्मत
मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम के रहने वाले अशोक ठाकुर काफी गरीब परिवार से आते हैं। प्रखंड के ननौर चौक पर उनकी सैलून की छोटी सी दुकान है। लेकिन क्रिकेट के बड़े शौकीन है। अशोक ने बताया कि उन्होंने रविवार की रात्रि चेन्नई व कोलकत्ता के आइपीएल मैच में 49 रुपए लगाकर ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाई। उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उन्हें करोड़पति बना दिया।  देर रात करीब साढ़े 11 बजे मैच खत्म होते ही उनकी पहली रैंक आ गई। तत्काल ड्रीम इलेवन की ओर से उन्हें मैसेज व फोन द्वारा करोड़पति बनने की सूचना देते हुए बधाई दी गई।

 

खुशी से रातभर नींद नही आई

अशोक की कामयाबी पर महज उनके पिता महेश कुमार, माता, भाई , पत्नी और बच्चे ही फूले न समा रहे हैं, बल्‍कि समाजसेवी रामचंद्र यादव, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार मिश्रा, महेंद्र ठाकुर, बहादुर ठाकुर आदि भी काफी खुश हैं। अशोक को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। करोड़पति बनने के बाद अशोक ने कहा कि उन्हें खुशी से रातभर नींद नही आयी। वह जिस काम से यहां तक पहुंचे हैं, उसे कभी नहीं छोड़ेंगे। अशोक को 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद 70 लाख की धनराशि मिलेगी। इस पैसे से वो पहले अपना कर्ज चुकाकर घर बनाएंगे।