द फॉलोअप टीम
रांची : कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को दोपहर प्रोजेक्ट मंत्रालय पहुंचे। दिन भर काम निपटाने के बाद शाम को मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने साफ़ कर दिया कि राज्य में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाने की फ़िलहाल सरकार की कोई मंशा नहीं है. लोगों से खुद को संयमित और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य और देश की ऐसी स्थिति नहीं कि हर कोरोना पॉजिटिव मरीज के लिए सरकारी अस्पताल में बेड मुहैया कराया जाये। ऐसे भी इस बीमारी में डॉक्टर से ज्यादा नर्सिंग की जरुरत है. सुनिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने और क्या कुछ कहा है.