logo

पंचायत चुनाव रोककर करप्शन का जुगाड़ कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

3181news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
भाजपा विधायकदल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों मे विधानसभा के चुनाव हो गए, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान में भी सफलता पूर्वक स्थानीय निकाय के चुनाव हुए। अमेरिका जो कोरोना से ज्यादा प्रभावित रहा है, वहां भी चुनाव हुए, झारखंड में भी दो उपचुनाव हुए लेकिन हेमंत सरकार राज्य के स्थानीय निकाय के चुनाव, पंचायत चुनाव को रोकने का प्रयास कर रही है। क्योंकि राज्य की सरकार सरकारी कर्मियों के माध्यम से करप्शन और लूट का जुगाड़ कर रही है।

बाबूलाल ने कहा कि पंचायत चुनाव नही होने से केंद्र सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए मिलने वाले रुपये रुक जाएंगे, प्रदेश के गांव केंद्रीय सहायता से वंचित हो जाएंगे। इस सरकार की मंशा ठीक नही है। उन्होंने कहा कि एक तो ऐसे ही विकास कार्य ठप हैं, और फिर पंचायत के पैसे रुकने से गांव में बेरोजगारी और बढ़ेगी। मनरेगा आदि से होने वाले कार्य प्रभावित होंगे। और फिर रोजगार के अभाव में राज्य से पलायन होगा। 

ये भी पढ़ें...... 

राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होगी
धान खरीद की रोक पर बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री देश के किसानों के साथ खड़े हैं। पर राज्य के किसानों के साथ नहीं। आज सभी जिलों में धान की खरीद कच्चा धान के नाम पर रोक दी गई है। राज्य के किसान परेशान हैं, जबकि पूर्व में प्रति क्विंटल 15 किलो घटाकर कच्चा धान की खरीदी होती रही है। उन्होंने कहा कि msp पर हल्ला मचाने वाली सरकार आज धान की msp से किसानों को वंचित कर रही है। किसान आज हजार रुपए क्विंटल से भी कम कीमत पर धान बिचौलियों से बेच रहे हैं।