logo

हजारीबाग: विधायक मनीष जायसवाल ने की 4 ऑक्सीजन बैंक की स्थापना, लोगों के बीच बाटेंगे ढाई लाख मास्क

8832news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 
हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनीष जायसवाल ने दावा किया है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के किसी भी नागरिक को ऑक्सीजन की कमी की वजह से समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हजारीबाग में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कार्यकर्ता फूड पैकेट्स का वितरण करते हैं। 

लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरूक
विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि उनके युवा कार्यकर्ताओं की टीम जरूरतमंद लोगों के बीच कोविड मेडिसीन किट, फूड पैकेट्स और मास्क का वितरण करती है। वितरण के बीच लोगों को कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि हजारीबाग सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों कटकमदाग, कटकमसांडी, सदर और दारू प्रखंड में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई है। यहां ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। 



लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया जायेगा
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण करने के लिए पचास हजार फूड पैकेट का निर्माण किया जाता है। पिछले साल भी गरीबों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया था। मनीष जायसवाल ने कहा कि उनकी और उनकी टीम का ये लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र के गरीब, असहाय, लाचार, बेबस और जरूरतमंदों में की जाये। इसकी तैयारी जारी है। इस बीच विधायक ने ये भी कहा कि गरीब लड़की की शादी में लहंगा दिया जाएगा। 

4 प्रखंडों में दी गयी है ऑक्सीजन बैंक की सुविधा
बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में मरीजों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की कमी की वजह से जूझना पड़ा। कई मरीजों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा सैकड़ों लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करवाया गया। योजना है कि न्यूनतम 125 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जाये ताकि मरीजों की मदद की जा सके। केवल यही नहीं, मरीजों की सहायता के लिए 100 ऑक्सीमीटर भी मंगवाया गया है। 

हजारीबाग सदर में फ्री एंबुलेंस की सुविधा दी गई
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। क्षेत्र के लोगों को इस एंबुलेंस की मुफ्त सेवा मिलती है। जो लोग पैसा खर्च पाने में सक्षम हैं उनको रियायती दर पर एंबुलेंस दिया जाता है। आगे 1850 कोविड किट बांटने की भी योजना बनाई जा रही है। यही नहीं, क्षेत्र में लोगों के बीच ढाई लाख मास्क बांटने की भी योजना है।