logo

फेरों से पहले मांगी कार तो जूतों से हुई दूल्हे की धुनाई, बिना दुल्हन बैरंग लौटी बारात

8349news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलवल:
हरियाणा के पलवल जिले में एक लालची दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा है। जिले के गांव मढनाका में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी गांव घोड़ी में तय की। रविवार को शादी तय थी। शनिवार को दूल्हे के पिता ने फोन कर कहा कि उन्हें एक कार देनी पड़ेगी। कार नहीं मिलने पर फेरे नहीं होंगे। वर पक्ष को मनाने के लिए दुल्हन के पिता ने कार देने पर हामी भर दी। 

जूतों से हुई दूल्हे और पिता की पिटाई
बारात में करीब 25 लोग शामिल होकर दुल्हन के घर गए। कुछ रस्म होने के बाद फेरे की रस्म से पहले कार की बात होने लगी। इस बात से मढनाका के लोग नाराज हो गए। दूल्हे और उसके पिता को खड़ा कर जूते से पीटना शुरू किया। बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन ने लालची दूल्हे के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया।

शादी में खर्च हुई रकम भी लौटानी पड़ी
लड़की वालों ने कहा अब शादी नहीं होगी और जो राशि खर्च हुई है वह लौटानी पड़ेगी। शादी में सात लाख खर्चा हुआ है। यह राशि देने के बाद ही बारात को वापस किया जाएगा। दूल्हे और उसके पिता ने जैसे-तैसे कर सारे रुपये वापस किये और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। उसके बाद बारात को वापस जाने दिया। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सुर्खियां बटोर रहा है।