द फॉलोअप टीम, रांचीः
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देवघर जमीन विवाद मामले में सांसद की पत्नी पर दर्ज हुए एफआईआर को झारखंड हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया। बता दें कि देवघर के विष्णु कांत झा ने जमीन खरीद-बिक्री में मामले में में सांसद की पत्नी अनामिका गौतम पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। साथ ही जमीन की रजिस्ट्री रद्द करने के लिए एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
अनामिका गौतम ने भी दायर की थी याचिका
अनामिका गौतम ने भी उन पर किये गए एफआईआर को को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में मामले की पूर्व सुनवाई के उपरांत फैसला को सुरक्षित रखा गया था। गुरुवार को उसी पर फैसला सुनाया गया और अदालत ने अनामिका गौतम लगाए गए सभी आरोप को रद्द कर दिया।