logo

इश्क जिंदाबाद:  प्रेमिका ने तय की 550 किमी की दूरी, दोनों पैरों से दिव्यांग प्रेमी से रचाया ब्याह

11052news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

बिहार के सुपौल से प्रेमी जोड़े की दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखने के बाद ये वाकई महसूस होता है कि प्रेम किसी विकट परिस्थिति के आगे नहीं झुकता। इस तस्वीर में लड़की रांची की है और लड़का  सुपौल बसबिट्टी गांव का। लड़का दोनों पैरों से दिव्यांग है। इस प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी मिस कॉल से शुरू हुई थी। गौरी ने एक दिन गलती से एक नंबर पर मिस कॉल किया।  वह नंबर सुपौल के मुकेश का था।  इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। मुकेश ने गौरी से शादी करने से इनकार कर दिया था क्योंकि वो विकलांग है। 

गौरी ने हार नहीं मानी 
गौरी का प्यार मुकेश के लिए निस्वार्थ था। गौरी मुकेश को दिल दे बैठी थी। गौरी किसी भी कीमत पर मुकेश से नहीं बिछड़ना चाहती थी। वह करीब साढ़े 550 किलोमीटर की दूरी तय कर सुपौल चली गई। वहां गौरी का भाई भी उसके साथ था। भाई ने देखा कि मुकेश को दिव्यांग है तो वह गौरी को लेकर वापस जाने लगा  लेकिन वह नहीं गई। दोनों ने कोर्ट में विवाह किया। 

 

मां नहीं है मुकेश की 
मुकेश दोनों पैरों से दिव्यांग है।  उसकी मां बचपन में ही चल बसी थी। पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मुकेश अपनी मौसी के साथ सुपौल कोर्ट पहुंचा था। मुकेश ने कहा कि वह गौरी को मुसीबत में नहीं डालना चाहता था। इसलिए वह शादी से इनकार कर रहा था लेकिन जब गौरी सुपौल तक उसके लिए आ गयी तो वह उसके प्यार के आगे हार गया।