logo

पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने आये थे, ले जाना पड़ा शव, हंगामा

3267news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद
झरिया के मुकेश कुमार केसरी ने सप्ताह भर पहले 68 वर्षीय पिता राजेंद्र प्रसाद केसरी को धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया था। यहीं उनकी हार्ट सर्जरी हुई। रविवार को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज करने को कहा था। लेकिन जब मरीज के परिजनों के सामने घर ले जाने को उनका शव मिला, तो वो हंगामा करने लगे।  

सुबह तक ठीक थे
मुकेश ने बताया कि सुबह में पिता बिल्कुल ठीक-ठाक थे। दोपहर 12:30 बजे के आसपास डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इससे पहले डॉक्टर दवा मंगवाते रहे। अभी तक दो लाख से अधिक रुपए अस्पताल ने ले लिया है।

लापरवाही का आरोप
परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों को समझाकर हंगामे को शांत कराया। 
 
डॉक्टार्स ने किया खारिज
एशियन जालान अस्पताल के प्रभारी डॉ. सी राजन ने कहा कि मरीज की स्थिति गंभीर थी। उन्हें हृदय रोग से संबंधित परेशानी थी। लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। कोई नहीं कह सकता कब मामला नॉर्मल से क्रिटिकल हो जाये