logo

रांची में नकली ब्रांडेड कपड़ों के काले कारोबार का पर्दाफाश, कारोबारी की तलाश जारी

7473news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची:

राजधानी रांची में नकली जीन्स और टीशर्ट का कारोबार धड़ल्ले से जारी था। शहर के बड़े कारोबारी इस धंधे में लिप्त थे। हिंदपीढ़ी से इसकी शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में पुलिस को कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली टीशर्ट और जीन्स मिले। 

हिंदपीढ़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश
हिंदपीढ़ी पुलिस ने इस काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लाह फैक्ट्री रोड स्थित फैक्ट्री में छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से ब्रांडेड कंपनियों के नकली जीन्स और टीशर्ट सहित मशीन भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में स्पार्की कंपनी का नकली कपड़ा बनाया जा रहा था। 

स्पार्की कंपनी की नकली शर्ट व जींस 
जानकारी के अनुसार अपर बाजार स्थित नेहा इंटरप्राइजेज के मालिक अरूण धानुका यह कपड़े बनवा रहे थे। सस्ते कीमतों में बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही थी। जानकारी मिलने पर कंपनी के अधिकारियों ने हिंदपीढ़ी थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी अरूण धानुका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच भी जारी है।