logo

फर्जी BSNL अधिकारी बनकर लाखों की ठगी के फ़िराक में था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

12017news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कई cबार देखा जाता है कि फर्जी लोग बड़े अधिकारी बनकर लाखों का घोटाला करते हैं। ऐसा ही एक मामला रांची के नामकुम से आया है। पुलिस ने सुनील नामदेव नामक युवक को गिरफ्तार किया है। सुनील खुद को BSNL का GM बताकर लाखों की ठगी करने के प्रयास में था। भोपाल के सपरा का रहने वाला आरोपी रांची के बड़े प्रतिष्ठानों से BSNL कनेक्शन के नाम पर लाखों की ठगी करने के फ़िराक में था। इस ठगी के टीम का मुख्य आरोपी फरार है। सुनील पहले इस बात से इनकार कर रहा था कि उसने खुद को GM बताया था। उसने कहा कि वह किसी दूसरे के कहने पर पैसे लेने आया था। बाद में सख्ती से पूछताछ पर उसने ठगी की बात स्वीकार की है। सुनील ने बताया कि उसके साथी ने उसे बस अपने साथ काम के लिए लाया था। हालांकि वह कहां का है? क्या करता है, यह उसे नहीं मालुम। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

4 दिन पहले आया था रांची

पुछताछ में सुनील ने पुलिस को बताया है कि वह भोपाल से यूपी गया था सिक्योरिटी गार्ड का काम करने। वहीँ उसकी मुलाकात उस अंजान व्यक्ति से हुई थी। उसी के साथ वह 4 दिन पहले रांची आया था और लोगों से ठगी कर रहा था। उसने बताया कि वह शहर से दूर के प्रतिष्ठानों को अपना टारगेट बनाया था। पुलिस फिलहाल दूसरे व्यक्ति की तलाशी में जुटी है। 

BSNL का GM बन कर रहा था संपर्क 

सुनील ने रांची के करीब आधा दर्जन हॉस्पिटल में BSNL का GM बन कर संपर्क किया था। सुनील उन्हें फर्जी पैड और साइन दिखाकर कहता था कि BSNL , अस्पतालों में कनेक्शन इंपैनल कर रही है। इसके लिए 17 लाख रुपए का सालाना चार्ज होगा। साइनिंग अमाउंट के तौर पर अस्पताल प्रबंधन से 3 लाख रुपए मांग करता था। BSNL के GM उमेश शाह ने बताया कि उनको 3 हॉस्पिटल से फोन आ चुके थे।  उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल से कहा जा रहा था कि कनेक्शन के नाम पर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने रांची SSP को सूचना दी। SSP ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को नामकुम के एक हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया।