logo

लालपुर के दरोगा पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पत्नी से 5 माह के बेटे को छीनने का भी आरोप 

16401news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची के लालपुर थाने में पदस्थपित दरोगा मजीद आलम पर उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पत्नी नूरजहां बानो ने आरोप लगाया है कि उसने पति को दहेज के 15 लाख और 4 पहिया वाहन नहीं दिया है इसलिए उसे  ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। हत्या की कोशिश की। पांच माह के मासूम बेटे को भी छीन लिया। दरोगा की पत्नी केरेडारी की रहने वाली है। लालपुर थाने में पदस्थापित 2018 बैच के दरोगा मजीद आलम पर आरोप लगाया गया है।  नूरजहां बानो ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसपी को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

2019 में हुआ निकाह 
पत्नी ने बताया कि 9 नवंबर 2019 को उसका निकाह मजीद आलम के साथ हुआ था। नूरजहां ने अपने ससुर मंसूर आलम पर अपने बेटे को छीनने का आरोप लगाया है। साथ ही बाल संरक्षण आयोग और चाइल्ड लाइन से भी शिकायत कर बेटे को वापस दिलाने की मांग की है। इधर केरेडारी थानेदार अमित द्विवेदी ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है नूरजहां के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया। नूरजहां बालों ने केरेडारी थाना प्रभारी अमित द्विवेदी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। आरोपों के बारे में पूछे जाने पर मजीद आलम ने कहा कि सभी आरोप झूठे हैं। नूरजहां फंसाने की धमकी देती है। बेटा भी उसी के पास है। 

ससुर पर प्रताड़ना का आरोप 
नूरजहां ने प्राथमिकी में कहा है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना इस हद तक पार कर दी 11 नवंबर को शाम 5:00 बजे ससुर मंसूर आलम, शाहिदा खातून, ननद नसरीन, देवर सोहेल तनवीर और मोहम्मद इमरान ने उस पर जानलेवा हमला किया। ससुर ने उसे पटक कर गिरा दिया और उसके पेट पर चढ़ गए इससे उसकी तबीयत गंभीर हो गई थी। आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई तत्काल उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उसका जो इलाज किया गया। उसके दस्तावेज भी मौजूद है।