logo

डीजीपी नीरज सिन्हा ने लंबित कांडो की समीक्षा की, रांची में सर्वाधिक केस लंबित

डीजीपी नीरज सिन्हा ने लंबित कांडो की समीक्षा की, रांची में सर्वाधिक केस लंबित
द फॉलोअप टीम, रांची :
लंबे समय से जितने भी कांड लंबित है उन सबकी समीक्षा डीजीपी नीरज सिन्हा ने की। जिसमें सबसे अधिक लंबित केस रांची के मिले हैं। इन सभी केसों के अनुसंधान के लिए इनकी समीक्षा की गयी है।  रांची के बाद सबसे ज्यादा केस  धनबाद, हजारीबाग में लंबित है। तबादले के बाद पुलिसकर्मियों ने कई कांडों की अनुसंधान नहीं सौंपी है। जिस वजह लंबित कांडों की संख्या इतनी बढ़ गयी है।  वहीँ अनुसंधानक पदाधिकारी की मृत्यु के कारण भी जांच लंबित रहने की एक वजह रही है।  इसकी जानकारी डीजीपी सिन्हा ने दी।

ये भी पढ़ें.....

डीजीपी ने मांगी सभी जिलों की रिपोर्ट
वैसे सभी कांड जो 10 साल या उससे अधिक वक्त से लंबित है उन सभी के रिपोर्ट डीजीपी ने सभी जिलों से मांगी है। इसी तरह पांच साल या उससे अधिक, तीन साल व उससे अधिक, दो साल व उससे अधिक समय से लटके कांडों की अद्यतन स्थिति जिलों से मांगी गई है। सभी जोनल डीआईजी से यह भी जानकारी मांगी है कि जो कांड लंबे समय से लटके पड़े हैं, उनकी समीक्षा के दौरान डीआईजी स्तर के अधिकारियों को क्या जानकारियाँ हाथ लगी थी। एसपी से यह रिपोर्ट भी मांगी जा रही यही कि लंबित कांडों की समीक्षा एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर करते है या नहीं।