logo

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, समर्थन में उतरे व्यापारी

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, समर्थन में उतरे व्यापारी

द फॉलोअप, दिल्ली:

Demand Bharat Ratna for Gyanesh Kumar in Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। पालिका बाजार के दुकानदारों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने सीजेपी के प्रदर्शन का विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारे लगाए। व्यापारियों का कहना था कि तिरंगे के नाम पर अराजकता नहीं फैलनी चाहिए।

सीजेपी के प्रदर्शन के बीच व्यापारियों ने जताया विरोध

सीजेपी ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन की अपील की थी। इसी दौरान पालिका बाजार के दुकानदार वहां पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन के विरोध में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। व्यापारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दिल्ली पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान भारत रत्न की मांग भी चर्चा का प्रमुख विषय रही।

अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद बढ़ा घटनाक्रम

अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद बाराखंबा रोड पर प्रदर्शन कर रहे वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों को भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोर को भी हिरासत में लिया गया। वहीं, कनॉट प्लेस में व्यापारियों की नारेबाजी और ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया।

Tags - Gyanesh Kumar Bharat Ratna Demand CJP Protest Delhi News Palika Bazaar Traders Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar News