logo

तेज रफ्तार कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा, 1 की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

6142news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
बुंडू क्षेत्र के सूर्य मंदिर के समीप तेज गति से आते हुए कंटेनर ने अनियंत्रित होकर चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  मृतक की पहचान साजिद खान के रूप में हुई। वो अली कॉलोनी एदलहातू बुंडू का निवासी है। मृतक बाइक पर सवार था। घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। 

लोगों ने किया सड़क जाम 
घटना के विरोध में रांची-टाटा राजमार्ग को करीब ढाई घंटे तक लोगों ने जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार, एसडीओ, बीडीओ घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ अजय कुमार ने स्थानीय लोगों को काफी देर तक समझाया जिसके बाद जाम हटाया जा सका।