द फॉलोअप टीम, डेस्क:
रॉयल स्वीडिश साइसेंज ने मेडिसीन के क्षेत्र में 2021 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन को दिया है। डेविड और अर्देम अमेरिकी वैज्ञानिक हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इनको तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए फिजियोलॉजी अतवा मेडिसीन के लिए 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

संस्था ने बताया अभूतपूर्व खोज
नोबल प्राइज देने वाली संस्थान ने बताया कि अमेरिकी वैज्ञानिकों की खोज अभूतपूर्व है। इसकी खोज से हमें ये समझने में मदद मिलेगी कि गरम, ठंड या यांत्रिक बल से हमारी तंत्रिका कैसे रियेक्ट ककरती है। कैसे तंत्रिका आवेगों को शुरू करता है। इसकी सहायता से हम अपने आसपास की दुनिया समझ पाने और उससे अनुकूलित करने में ज्यादा सक्षम होंगे। गौरतलब है कि अप्रत्यक्ष रूप से इस ज्ञान के द्वारा पुराने दर्द सहित कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जा रहा था।

इन क्षेत्रों में दिया जाता है नोबल
गौरतलब है कि नोबल प्राइज का वितरण को 1 सदी से ज्यादा वक्त बीच चुका है। ये पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइसेंज द्वारा दिया जाता है। प्राइज की राशि तकरीबन 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन यानी 1.15 मिलियन डॉलर है। प्रतिवर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, भौतिकी, मेडिसीन, बॉयोलॉजी, शांति और चिकित्सा के क्षेत्र में ये प्राइज दिया जाता है।
