द फॉलोअप टीम, रांचीः
शीतकालीन सत्र के चौथे दिन पहली पाली में हंगामे के बीच अल्पसूचित प्रश्न काल के दौरान सीपी सिंह सदन में मौजूद नहीं थे. जब स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने सीपी सिंह को सरकार से सवाल पूछने के लिये नाम पुकारा तो वह सदन से अनुपस्थित थे. इस पर स्पीकर ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि सीपी सिंह कितने गंभीर हैं. अभी उनके पास मौका था कि वह सरकार से अपने सवाल का जवाब लेते.

सवाल भी लाते हैं और सरकार का जवाब नहीं सुनते
भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण का भी इस दौरान प्रश्न आता है. स्पीकर द्वारा बार बार बिरंची नारायण का नाम पुकारा जाता है. लेकिन वेल में रहने के कारण बिरंची नारायण पूरक प्रश्न नही पूछते है. नाराज स्पीकर ने कहा कि सदस्यों का यह आचरण गलत है. सवाल भी करते हैं और जवाब भी नहीं सुनते. इससे सदन के प्रति और जनता के प्रति गलत संदेश जा रहा है.