logo

मुख्यमंत्री सहित जिन विधायकों ने नहीं पहना मास्क, सभी पर लगाया जाए जुर्माना: सीपी सिंह

6588news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है। शुक्रवार को सदन में शून्यकाल के दौरान रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। सीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित जितने भी विधायकों ने मास्क नहीं पहना है सब पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुवार को राज्य की जनता से 4.50 लाख मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया गया।

सीसीटीवी चैक कर लगाया जाये जुर्माना
सीपी सिंह ने कहा कि विधानसभा में जो कानून बनाते हैं विधायक उसका खुद पालन नहीं करते। उनसे भी दंड की राशि वसूली जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि सड़क पर पुलिस आम लोगों से जुर्माना वसूलती है और माननीय मास्क से परहेज कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य सदस्यों से जुर्माना वसूलने से बाहर अच्छा संदेश जाएगा। इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा 26 तारीख से सदन चल रहा है। सीसीटीवी से फुटेज निकाला जाएगा,।देखा जाना चाहिये कि कौन-कौन कब कब नहीं पहना है उस हिसाब से जुर्माना वसूला जाना चाहिये।
सीपी सिंह जब इस मामले को लेकर बोल रहे तब स्पीकर मास्क लगाने लगे। सीपी सिंह ने इस दौरान खुद मास्क पहना था। सदन में तीन चार विधायकों को छोड़कर सभी को बिना मास्क के देखा जा सकता था। इससे पहले जेएससीए स्टेडियम में मैत्री मैच के दौरान भी मुख्यमंत्री सहित तमाम विधायकों ने मास्क नहीं लगाया था।