logo

सातवें वेतनमान की मांग को लेकर निगम कर्मियों ने नगर आयुक्त का कार्यालय घेरा

5062news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
नगर विकास विभाग व नगरीय प्रशासन निदेशालय ने नगर निगम के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने का आदेश दिया है। लेकिन बावजूद इसके निगम के सहायक नगर आयुक्त ने मामले को अभी तक लटकाये रखा है। गुरूवार को इस मामले के विरोध में निगम के कर्मियों ने सहायक नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। घेराव में निगम के कर्मी शामिल थे। वे विभाग के निर्देश के आधार पर सातवें वेतनमान की मांग कर रहे थे। गुरुवार को इस कारण निगम का कार्य प्रभावित रहा। 

निगमकर्मी बैठेंगे हड़ताल में 
कर्मचारी संघ के महासचिव मो रब्बानी ने कहा कि अगर कर्मचारियों को शीघ्र सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलता है, तो आनेवाले दिनों में निगमकर्मी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। बता दें कि इसके पहले भी कई बार निगम के कर्मियों ने हड़ताल पर जा कर सेतवें वतनमान की मांग की है। लेकिन अभी तक निगम की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं आया है। यदि निगम के कर्मी फिर से हड़ताल पर जाते हैं, तो आम लोगों को भी इससे काफी परेशानी होगी।