logo

राज्य में शीतलहर का कहर जारी, डॉक्टरों की सलाह ज्यादा जरूरत होने पर ही निकलें घर से

16291news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 

देश में शीतलहरी को लेकर झारखंड में आवश्यक निर्देश जारी किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी उपायुक्त और सिविल सर्जनों को आदेश दिया है कि वह शीतलहरी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएं। बचाओ नियंत्रण और रोकथाम के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हो जिससे समय रहते लोगों को दुष्प्रभाव की जानकारी हो पाए। रिम्स सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। राज्य के लोगों को आगाह किया गया है कि बिना जरूरत ठंड में बाहर निकलने से बचें। 

बुजुर्गो व बच्चों को रहना है सावधान 

शीतलहरी से बुजुर्गो और बच्चों को सबसे ज्यादा सावधान रहने के लिए कहा गया है। उचित खानपान की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शीतलहर का ज्यादा असर गढ़वा, पलामू, चतरा ,लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, जिले में पड़ेगा। सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान  चार डीग्री रहा तथा मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। 

बढ़ गये हैं रोगी 

तापमान में गिरावट से गंभीर रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा ह्रदय रोगी, बीपी, अस्थमा के मरीज को परेशानी हो रही है ।असंतुलित ब्लड प्रेशर और सांस फूलने की समस्या बढ़ रही है। रिम्स के मेडिसिन विभाग में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहले से 2 गुना हो गए हैं।  फिजीशियन डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि ठंड में लापरवाही नहीं बरतें इस मौसम में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है।